Madhu Arora

Add To collaction

लेखनी कहानी -26-Apr-2022अजब खेल

कैसा खेल

देखो कैसा अजब खेल शुरू हुआ,
जिंदगी में मेल अब तो कम हुआ।
इंसान इंसान के काम आता कहांँ,
बस मतलब का खेल शुरू हुआ।

दूरी बना रहा इंसान देखो अब यहांँ,
मेल किस से रखना है कितना कब कहांँ?
खेल अब यह शुरू हुआ,
देखो आदमी दीवाना हुआ।

मतलब की है यारी सारी ,
मतलब की है दुनिया दारी‌
फैली देखो यह बीमारी,
स्वार्थ का है राज हुआ।

कैसे बदले सोच लोगों की,
प्यार अपनापन खत्म हुआ।
रिश्ते रह गई मतलब के,
स्वार्थ ही बस धन हुआ।

भूल गए सब शिक्षाएं,
मान सम्मान की बात कहांँ।
मतलब की है यारी देखो,
स्वार्थ की दुनियादारी देखो।।
          रचनाकार ✍️
          मधु अरोरा
          26.4.२०२२

#ओपन माइक


   23
4 Comments

Seema Priyadarshini sahay

28-Apr-2022 09:15 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Gunjan Kamal

27-Apr-2022 12:06 AM

बहुत खूब

Reply

Renu

26-Apr-2022 11:32 PM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 💐

Reply